खेल

Pro Kabaddi League 2019: मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स ने पटना पाइरेट्स को 2 अंको से दी मात

बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के दूसरे मैच में शनिवार को तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 34-32 से हरा दिया. यहां गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पटना की टीम पहले हाफ में 17-13 से आगे थी. लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम समय में टीम पिछड़ गई और मुकाबला गंवा बैठी.

Pro Kabaddi League 2019: मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स ने पटना पाइरेट्स को 2 अंको से दी मात
बेंगलुरु बुल्स (Photo Credits: PTI)

Pro Kabaddi League 2019: पहले हाफ में चार अंकों से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के दूसरे मैच में शनिवार को तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) को 34-32 से हरा दिया. यहां गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पटना की टीम पहले हाफ में 17-13 से आगे थी. लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम समय में टीम पिछड़ गई और मुकाबला गंवा बैठी.

बेंगलुरु के लिए पवन सहरावत ने नौ और अमित शेरान ने पांच अंक लिए. टीम ने रेड से 17, टैकल से 15 और ऑलआउट से दो अंक लिया.

यह भी पढ़ें- Pro Kabaddi League 2019: यू-मुंबा की विजयी शुरुआत, तेलुगू टाइटंस को हराया

पटना के लिए कप्तान प्रदीप नरवाल ने 10 और मोहम्मद इस्माइल मगसोदलु ने नौ अंक लिए. पटना ने रेड से 18 और टैकल से 14 और ऑलआउट से दो अंक जुटाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2019 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).