क्रिकेट

कीवी कप्तान केन विलियमसन की बल्लेबाजी के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, कही ये बड़ी बात

भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन से कहा कि "तुम्हारे खेल को सभी ने सराहा और तुम्हारा विश्व कप शानदार रहा." न्यूजीलैंड को 14 जुलाई को हुए विश्व कप फाइनल में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ बाउंड्री की संख्या के आधार पर हार झेलनी पड़ी और इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप खिताब जीता.

कीवी कप्तान केन विलियमसन की बल्लेबाजी के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, कही ये बड़ी बात
केन विलियम्सन (Photo: IANS)

भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) से कहा कि "तुम्हारे खेल को सभी ने सराहा और तुम्हारा विश्व कप शानदार रहा." न्यूजीलैंड को 14 जुलाई को हुए विश्व कप फाइनल में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ बाउंड्री की संख्या के आधार पर हार झेलनी पड़ी और इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप खिताब जीता.

विलियम्सन ने टूर्नामेंट में कई दमदार पारियां खेलीं और कुल 578 रन बनाए. हालांकि, वे एक विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने के तेंदुलकर के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए. 100 एमबी ने तेंदुलकर के हवाले से बताया, "विलियम्सन के बारे में सबसे अच्छी बात है उनके शांत रहने की क्षमता. वह किसी भी परिस्थिति में अपना मानसिक संतुलन नहीं खोते. यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि वह विश्व कप नहीं जीत सके लेकिन यह उनके चेहरे पर प्रतिबिंबित नहीं हुआ."

यह भी पढ़ें- मुशफिकुर रहीम की नजरें 2023 वर्ल्ड कप पर

तेंदुलकर ने कहा, "विलियम्सन खेल को अलग नजरिए से देखते हैं. कम स्कोर का बचाव करते हुए उनकी फील्ड प्लेसमेंट और गेंदबाजी में बदलाव सराहनीय है. यहां तक कि जब (रवींद्र) जडेजा सेमीफाइनल में बड़े शॉट खेल रहे थे, वे शांत थे और अंत में परिणाम उनके पक्ष में था." विलियम्सन को सचिन ने विश्व कप-2019 की अपनी सर्वश्रेठ एकादश में भी चुना था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2019 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).