खेल

Pro Kabaddi League 2019: यू-मुंबा की विजयी शुरुआत, तेलुगू टाइटंस को हराया

यू-मुंबा (U Mumba) ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के पहले मैच में विजयी शुरुआत करते हुए शनिवार को तेलुगू टाइटंस (Telugu Titans) को 31-25 से हरा दिया.

Pro Kabaddi League 2019: यू-मुंबा की विजयी शुरुआत, तेलुगू टाइटंस को हराया
यू-मुंबा (Photo Credits: PTI)

Pro Kabaddi League 2019: यू-मुंबा (U Mumba) ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के पहले मैच में विजयी शुरुआत करते हुए शनिवार को तेलुगू टाइटंस (Telugu Titans) को 31-25 से हरा दिया. यहां गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबा की टीम पहले हाफ में 18-10 से आगे थी और टीम ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए सीजन के पहले मैच में विजयी शुरुआत की.

यू-मुंबा के लिए अभिषेक सिंह ने 10 अंक लिए जबकि रोहित बाल्यान, संदीप नरवाल और कप्तान फजल अत्राचली को 4-4 अंक मिले. यू मुंबा के अभिषेक सिंह ने लीग में अपने 50 टैकल प्वाइंट्स पूरे कर लिए. टीम ने रेड से 16, टैकल से 10, ऑलआउट से चार और एक अतिरिक्त अंक लिया.

यह भी पढ़ें- Pro Kabaddi 2019 Time Table and Schedule: यहां पढ़ें प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन का पूरा शेड्यूल

तेलुगू के लिए रजनीश ने आठ और कप्तान सिद्धार्थ देसाई ने पांच अंक बटोरे. तेलुगू ने रेड से 15 और टैकल से 10 अंक जुटाए. तेलुगू के विशाल भारद्वाज ने लीग के करियर में अपने 250 टैकल प्वाइंट्स भी पूरे कर लिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2019 10:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).