IND vs NZ 1st Test Match 2020: रॉस टेलर ने रचा इतिहास, क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले बनें पहले खिलाड़ी
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर शुक्रवार को भारत के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान में उतरते ही अपने टीम के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बनें. इस उपलब्धि के अलावा टेलर दुनिया के इकलौते ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 100 या उससे ज्यादा मैच खेले हों.