Coronavirus: देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 11,933, अब तक 392 की मौत
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. जी हां स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 11,933 हो गई है. इसमें से 10,197 सक्रिय मरीज हैं, वहीं 392 लोगों की मौत हो चुकी है.