क्रिकेट

सुरेश रैना ने घर में अपनी पत्नीं प्रियंका रैना से कराई हेयर कटिंग, देखें तस्वीर

भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर शनिवार यानि आज अपनी एक तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर में वो अपना न्यू हेयरकट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. दरसल पुरे देश में लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं.

सुरेश रैना ने घर में अपनी पत्नीं प्रियंका रैना से कराई हेयर कटिंग, देखें तस्वीर
सुरेश रैना (Photo Credits: Twitter/Suresh Raina)

नई दिल्ली: भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने सोशल मीडिया पर शनिवार यानि आज अपनी एक तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर में वो अपना न्यू हेयरकट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. दरसल पुरे देश में लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. ऐसे में रैना ने अपने बाल खुद घर पर ही कटवाए. रैना के इस हेयर कटिग में उनका साथ उनकी पत्नीं प्रियंका रैना (Priyanka Raina) ने दिया.

बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी अपनी पत्नीं अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से घर पर ही बाल कटवाए थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी. इस वीडियो में अनुष्का शर्मा भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाल किचन की कैंची से काटती हुई नजर आई थीं.

यह भी पढ़ें- सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने दिया बेटे को जन्म, फोटो शेयर कर क्रिकेटर ने बताया नाम

इस वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने कमेंट करते हुए कहा कि, 'भाभी, ट्रिमर आने दो फुल ऑन नो कैंची-पैंची. चहल ने ऐसा कमेंट जानबूझ कर किया, उनका कहना था कि अनुष्का कोहली के सिर के बाल को पूरी तरह से ट्रिम कर दें.

अनुष्का शर्मा ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था उसमें विराट कोहली कहते हैं कि ये शानदार हेयरकट मेरी पत्नी ने किया है. विराट ये भी कहते हैं कि अनुष्का किचन की कैंची से बाल काट रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).