Hanuman Janmotsav 2023: क्यों करते हैं हनुमानजी की पूजा? हनुमान जन्मोत्सव पर ऐसे करें पूजा तो होगा सारे कष्टों का निवारण!
हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान हनुमान का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा चित्रा नक्षत्र काल में हुआ था, वह मंगलवार का दिन था. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह चित्रा नक्षत्र का स्वामी है, इसलिए मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित मानते हुए जो भी जातक हनुमानजी की पूजा करता है, हनुमानजी की कृपा से उसमें साहस, क्षमता, आत्मनिरीक्षण, शक्ति, बुद्धि की अपरंपार वृद्धि होती है.