राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक का बड़ा बयान, कहा- BJP और अजित पवार भी मिलकर नहीं साबित कर पाएंगे बहुमत
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी और अजित पवार ने महाराष्ट्र में सरकार भले बना ली है, लेकिन वे बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे. मलिक ने कहा, "यह सरकार धोखे से बनी है और सदन पटल पर यह बहुमत साबित नहीं कर पाएगी. भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.