देश

बिहार: शादी समारोह में की गई 'हर्ष फायरिंग' में वीडियोग्राफर की हुई मौत, पसरा मातम

बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात शादी का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब खुशी में की गई गोलीबारी से वीडियोग्राफी कर रहे एक युवक की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, चांदी धनुष गांव में बासकित सिंह के यहां शुक्रवार की शाम बारात आई थी. जयमाला के दौरान कुछ लोगों ने 'हर्ष फायरिंग' शुरू कर दी.

बिहार: शादी समारोह में की गई 'हर्ष फायरिंग' में वीडियोग्राफर की हुई मौत, पसरा मातम
बंदूक/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

बिहार (Bihar) के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात शादी का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब खुशी में की गई गोलीबारी से वीडियोग्राफी कर रहे एक युवक की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, चांदी धनुष गांव में बासकित सिंह के यहां शुक्रवार की शाम बारात आई थी. जयमाला के दौरान कुछ लोगों ने 'हर्ष फायरिंग' शुरू कर दी. हर्ष फायरिंग के दौरान ही वहां वीडियोग्राफी कर रहे कैमरामैन मनोज साह उर्फ बिट्टू साह को गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जश्न में खलल ना पड़े इसके लिए घरवालों ने मृतक के शव को पास के ही एक सुनसान जगह पर फेंक दिया. शनिवार को सुबह जब पुलिस को इसकी सूचना मिली, तो पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी.

यह भी पढ़ें : बिहार: पटना में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, मुख्य आरोपी सहित तीन लोग गिरफ्तार

हाजीपुर के पुलिस उपाधीक्षक राघव दयाल ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है तथा पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2019 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).