मनोरंजन

टिक टॉक पर लौटे बॉलीवुड के पुराने गाने, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है हैशटैग 'ओल्ड इज गोल्ड'

बॉलीवुड स्टार मधुबाला की तरह हूबहू दिखने के कारण कुछ सप्ताह पहले प्रियंका कंडवाल नामक एक महिला का नाम काफी सुर्खियों में था. उनके द्वारा टिक टॉक पर बनाए गए पुराने गाने के वीडियो की वजह से टिकटॉक पर हैशटैग 'ओल्ड इज गोल्ड' और हैशटैग 'टिकटॉक की मधुबाला' ट्रेंड कर रहा है. टिक टॉक अपने सभी यूजर्स का सहयोग करता है, जो सदाबहार गानों का आनंद लेते हैं.

टिक टॉक पर लौटे बॉलीवुड के पुराने गाने, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है हैशटैग 'ओल्ड इज गोल्ड'
टिक टॉक (Photo Credits: IANS)

बॉलीवुड स्टार मधुबाला (Madhubala) की तरह हूबहू दिखने के कारण कुछ सप्ताह पहले प्रियंका कंडवाल (Priyanka Kandwal) नामक एक महिला का नाम काफी सुर्खियों में था. उनके द्वारा टिक टॉक (TikTok) पर बनाए गए पुराने गाने के वीडियो की वजह से टिकटॉक पर हैशटैग 'ओल्ड इज गोल्ड' और हैशटैग 'टिकटॉक की मधुबाला' ट्रेंड कर रहा है. वह जिस गाने पर टिकटॉक वीडियो बनाती हैं वह वायरल हो जाता है और लोग भी पुराने गानों पर वीडियो बनाने लगते हैं. इसी वजह से 45-60 वर्ष की आयुवर्ग के टिकटॉक यूजर्स भी ऐसे वीडियो बना रहे हैं.

हैशटैग 'ओल्ड इज गोल्ड', हैशटैग 'ओल्ड इज गोल्ड चैलेंज', हैशटैग 'ओल्ड सॉन्ग' जैसे टैग्स को करीब 4.5 अरब से भी अधिक बार देखा गया. रेट्रो संगीत में 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. टिकटॉक पर आठ सप्ताह के दौरान रेट्रो गीतों के वीडियो में 40 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई.

यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजे 2019: रेसलर बबीता फोगाट आगे, आदमपुर से टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट पीछे

टिक टॉक इंडिया के डिजिटल म्यूजिक के प्रमुख हरी नायर ने कहा, "इस मंच पर पुराने धुनों का लौटना बेहद उत्साहजनक है. टिक टॉक अपने सभी यूजर्स का सहयोग करता है, जो सदाबहार गानों का आनंद लेते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2019 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).