पूजा हेगड़े ने 'हाउसफुल 4' की पुरानी तस्वीरों से किया प्रशंसकों को आश्चर्यचकित, लोगों ने जमकर की तारीफ
इस साल अक्टूबर में रिलीज हुई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'हाउसफुल 4' के मुख्य कलाकारों में से एक पूजा हेगड़े भी थीं. फिल्म की कहानी पुर्नजन्म पर आधारित है. पूजा इसमें एक राजकुमारी और लंदन में बसे एक डॉन की बेटी की दोहरी भूमिका में थीं. फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, बॉबी देओल और चंकी पांडे भी हैं.