देश

कोलंबिया में सामाजिक और आर्थिक नीतियों को लेकर जनता ने किया विरोध प्रदर्शन, हादसे में 3 की मौत और 98 लोग हिरासत में

राष्ट्रपति इवान डुके की सामाजिक और आर्थिक नीतियों के विरोध में कोलंबिया के आसपास के कई शहरों में सोशल मूवमेंट्स द्वारा आहूत बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के एक दिन में कम से कम तीन लोग मारे गए और 98 को हिरासत में लिया गया. मेयर ने कहा कि 20 अरब पेसो से ज्यादा का नुकसान हुआ है और नुकसान के संबंध में बाद में आगे का मूल्यांकन किया जाएगा.

कोलंबिया में सामाजिक और आर्थिक नीतियों को लेकर जनता ने किया विरोध प्रदर्शन, हादसे में 3 की मौत और 98 लोग हिरासत में
कोलंबिया विरोध प्रदर्शन (Photo Credits: IANS)

कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके (Ivan Duque) की सामाजिक और आर्थिक नीतियों के विरोध में कोलंबिया के आसपास के कई शहरों में सोशल मूवमेंट्स द्वारा आहूत बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के एक दिन में कम से कम तीन लोग मारे गए और 98 को हिरासत में लिया गया. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस शुक्रवार को रक्षा मंत्री कार्लोस होम्स ट्रूजिलो (Carlos Holmes Trujillo) ने अपनी रिपोर्ट में विरोध प्रदर्शनों के बारे में जानकारी दी, जो रात के समय हिंसक हो गए और बोगोटा में 20 अरब से अधिक पेसो (करीब 58 लाख डॉलर) का नुकसान हुआ.

उन्होंने कहा, "दिनभर प्रदर्शन बिना किसी समस्या को चला, कुछ मामलों में हिंसक तत्वों ने गंभीर नुकसान पहुंचाया. पिछले कुछ घंटों में अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन के बीच बुनावेंटुरा में दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की." अधिकारी ने कहा कि ये मौतें शहर के एक शॉपिंग मॉल को लूटने की कोशिश में हुईं, जबकि वाले डेल कॉका के दक्षिण-पश्चिमी कोलम्बियाई प्रांत के कैंडेलारिया में एक अन्य शख्स की मौत हुई.

यह भी पढ़ें: कोलंबिया में मिट्टी धंसने से कई घर हुए दफन, दुर्घटना में 14 की हुई मौत

विरोध कर रहे हजारों कोलम्बियाई लोगों की भीड़ गुरुवार को बोगोटा, कैली, मेडेलिन और अन्य बड़े शहरों की सड़कों पर जमा हो गई. रक्षा मंत्री ने कहा कि 31 कोलम्बियाई प्रांतों की 350 नगर पालिकाओं में 253,000 के करीब लोगों ने 622 गतिविधियों में मार्च से लेकर रैलियों निकालने तक अन्य प्रकार के आंदोलनों में भाग लिया.

ट्रुजिलो ने कहा कि 98 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 207 को उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस थानों में ले जाया गया, जबकि आठ नाबालिगों को पकड़ा गया है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के कुल 151 सदस्य - 148 सैनिक और 3 पुलिस अधिकारी -देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दिन घायल हुए. दिन में 122 नागरिक भी चोटिल हुए.

बोगोटा के मेयर एनरिक पेनालोसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 265 ट्रैश कंटेनर को नुकसान पहुंचाने, पुलिस स्टेशन और सार्वजनिक परिवहन कर्मचारियों पर हमला करने पर राजधानी में 24 लोगों को पकड़ा गया है. मेयर ने कहा कि 20 अरब पेसो से ज्यादा का नुकसान हुआ है और नुकसान के संबंध में बाद में आगे का मूल्यांकन किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2019 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).