फिल्म 'पानीपत' का ट्रेलर देख खुश हुए रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर ने कहा- काफी उत्साहित हुए एक्टर
अर्जुन कपूर का कहना है कि उनके दोस्त व अभिनेता रणवीर सिंह उनकी आगामी पीरियड फिल्म 'पानीपत' का ट्रेलर देख कर काफी उत्साहित हैं. जब से 'पानीपत' का ट्रेलर रिलीज हुआ है कई लोगों ने रणवीर की साल 2015 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के किरदार के लुक से इस फिल्म के लुक की तुलना की. 'पानीपत' में अर्जुन मराठा योद्धा सदाशिव राव भाउ का किरदार निभा रहे हैं.
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का कहना है कि उनके दोस्त व अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) उनकी आगामी पीरियड फिल्म 'पानीपत' (Panipat) का ट्रेलर देख कर काफी उत्साहित हैं. जब से 'पानीपत' का ट्रेलर रिलीज हुआ है कई लोगों ने रणवीर की साल 2015 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के किरदार के लुक से इस फिल्म के लुक की तुलना की. 'पानीपत' में अर्जुन मराठा योद्धा सदाशिव राव भाउ का किरदार निभा रहे हैं.
जब अर्जुन से पूछा गया कि क्या उनके करीबी दोस्त रणवीर ने किरदार में समानता को लेकर उन्हें कोई संदेश दिया? तो इस पर अभिनेता ने कहा वह (रणवीर) ट्रेलर देखकर काफी उत्साहित हुए और मुझे इस बात की खुशी है. देखिए, अभिनेता होने के अलावा हम अच्छे दोस्त भी हैं. हम नियमित तौर पर अभिनय और किरदारों के बारे में चर्चा नहीं कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत से मराठा साम्राज्य का गुणगान करने वाला दमदार गाना ‘मर्द मराठा’ हुआ रिलीज
हम कलाकार के तौर पर एक ही शैली की फिल्में कर सकते हैं, लेकिन इन फिल्मों की कहानियां अलग हैं. हम हमेशा एक दोस्त की तरह मिले हैं और हमारी बातचीत भी दोस्ती तक ही रही है. 'पानीपत' आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित है. फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2019 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

