उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने अपने 10 दिग्गज नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को अपने दस दिग्गज नेताओं को पार्टी से बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया. इससे पहले उन्हें बैठकें आयोजित करने और पार्टी के निर्णयों की आलोचना करने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया था. 21 नवंबर को नेताओं को भेजे गए नोटिस पर जवाब 24 घंटों के भीतर मांगा गया था, लेकिन नेताओं ने नोटिस का जवाब देने से इनकार कर दिया.