तापसी पन्नू का दावा, कहा- कई एक्टर्स की फीस महिला प्रधान फिल्मों के बजट के बराबर
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने दावा किया कि बॉलीवुड में पुरुष और महिला कलाकारों को एक समान भुगतान करने दिशा में अभी एक लंबा रास्ता तय करना है. गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के 50वें संस्करण में इंट्रैक्टिव सेशन के दौरान तापसी ने कहा, "हमें काफी लंबा रास्ता तय करना है."
अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने शनिवार को दावा किया कि बॉलीवुड (Bollywood) में पुरुष और महिला कलाकारों को एक समान भुगतान करने दिशा में अभी एक लंबा रास्ता तय करना है. गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (International Film Festival of India) के 50वें संस्करण में इंट्रैक्टिव सेशन के दौरान तापसी ने कहा, "हमें काफी लंबा रास्ता तय करना है." उन्होंने कहा बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को जितना भुगतान किया जाता है.
वह 'फिल्म के प्रमुख अभिनेता को किए जाने वाले भुगतान का आधा भी नहीं होता है. अभिनेत्री ने आगे कहा, 'कई बार तो भुगतान की जाने वाली रकम एक चौथाई के बराबर भी नहीं होता है, ईमानदारी से कहूं तो उससे भी कम होता है. प्रमुख हीरो की आधी तनख्वाह ए लिस्ट की अभिनेत्रियों की महिला प्रधान फिल्मों का पूरा बजट होता है.
यह भी पढ़ें: ‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ की शूटिंग के दौरान तापसी पन्नू ने दिया बयान, कहा- शिक्षा ही सभी समस्याओं का समाधान
तापसी ने आगे कहा, "मुझे आशा है कि मेरे जीवित रहते इसमें बदलाव आएगा. ऐसा तभी होगा जब लोग महिला प्रधान फिल्मों को थियेटर में देखने जाएंगे. सिर्फ बॉक्स ऑफिस ही इसे बदल सकता है."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2019 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

