देश

Petrol and Diesel Price 24th November: पेट्रोल की कीमत में आई 10 पैसे की उछाल, डीजल के दाम स्थिर, जानें क्या है आपके प्रमुख शहरों के रेट्स

पेट्रोल के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि जारी रही, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को लगातार दूसरे दिन राहत मिली. पेट्रोल की कीमत फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 पैसे जबकि चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है. लेकिन डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में छह पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं.

Petrol and Diesel Price 24th November: पेट्रोल की कीमत में आई 10 पैसे की उछाल, डीजल के दाम स्थिर, जानें क्या है आपके प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल और डीजल (Photo Credits: IANS)

पेट्रोल (Petrol) के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि जारी रही, जबकि डीजल (Diesel) के दाम में उपभोक्ताओं को लगातार दूसरे दिन राहत मिली. पेट्रोल की कीमत फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 पैसे जबकि चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है. लेकिन डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में छह पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं.

तीन दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 34 पैसे लीटर महंगा हो गया है जबकि लगातार दो दिनों की कटौती के बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 11 पैसे प्रति लीटर कम हो गई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 74.54 रुपये, 77.22 रुपये, 80.20 रुपये और 77.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price 22nd November: मुंबई में पेट्रोल 80 रुपये लीटर, 2 दिन की स्थिरता के कच्चे तेल की कीमतों में आई वृद्धि, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

हालांकि चारों महानगरों में डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 65.73 रुपये, 68.14 रुपये, 68.94 रुपये और 69.47 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है. पेट्रोल की कीमत दो अक्टूबर 2019 के बाद के सबसे उंचे स्तर पर है जब दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 74.61 रुपये, 77.23 रुपये, 80.21 रुपये और 77.50 रुपये लीटर था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2019 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).