ट्रेवेल सीरीज पर जाने को तैयार है जो जोनास, अपने अपकमिंग शो 'कप ऑफ जो' में करेंगे मेजबानी
जोनस भाईयों में से एक जो जोनास अपनी ट्रेवल सीरीज के जरिए रोमांच की दुनिया में जाने के लिए तैयार हैं. वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, वह जल्द ही एक ट्रेवल सीरीज 'कप ऑफ जो' का निर्माण करने के साथ ही उसकी मेजबानी करते भी नजर आएंगे. 'कप ऑफ जो' के जरिए वह अपने वर्ल्ड टूर के अनुभव को साझा करेंगे.
जोनस भाईयों (Jonas Brothers) में से एक जो जोनास अपनी ट्रेवल सीरीज (Travel Series) के जरिए रोमांच की दुनिया में जाने के लिए तैयार हैं. वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, वह जल्द ही एक ट्रेवल सीरीज 'कप ऑफ जो' (Cup Of Joe) का निर्माण करने के साथ ही उसकी मेजबानी करते भी नजर आएंगे. 'कप ऑफ जो' के जरिए वह अपने वर्ल्ड टूर के अनुभव को साझा करेंगे. यह भी पढ़ें: शादी की पहली सालगिरह से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 144 करोड़ रुपए में खरीदा अपने सपनों का आशियाना
वह जिस शहर में रूकेंगे वहां एक स्थानीय व्यक्ति उन्हें निर्देश देता रहेगा और उन्हें स्थानीय चीजों, लोगों के बारे में बताएगा. इस सीरीज में जो की यात्रा, फोटोग्राफी और रोमांच के प्रति प्यार को एक साथ जोड़ेगा.
यह भी पढ़ें: जोनस ब्रदर्स की डॉक्यूमेंट्री ‘चेजिंग हैप्पीनेस’ की डेट हुई सेट, एमेजॉन प्राइम पर इस दिन होगी रिलीज
जो ने कहा, "आप अक्सर सोचते हैं कि आप किसी निश्चित स्थान या किसी व्यक्ति के बारे में जानते हैं, लेकिन ऐसा तभी होता है जब उस जगह की गहराई में जाते हैं और वहां वक्त बिताते हैं. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अपने पेशे के माध्यम से दुनिया भर में यात्रा करने का मौका मिलता है." यह सीरीज अगले साल 6 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2019 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

