Avengers: Doomsday Trailer: डॉक्टर डूम बनकर लौटे रॉबर्ट डाउनी जूनियर, 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी MCU की सबसे बड़ी जंग

Avengers: Doomsday Trailer: मार्वल स्टूडियोज़ (Marvel Studios) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Avengers: Doomsday' का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है. ट्रेलर सामने आते ही दुनियाभर के मार्वल फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार MCU (Marvel Cinematic Universe) में कई बड़े सुपरहीरो और अलग-अलग यूनिवर्स के किरदार एक साथ नजर आएंगे. फिल्म 18 दिसंबर को भारत में अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

डॉक्टर डूम बनकर लौटे रॉबर्ट डाउनी जूनियर

'Avengers: Doomsday' की सबसे बड़ी खासियत रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr.) की MCU में वापसी है. हालांकि इस बार वह आयरन मैन नहीं बल्कि मार्वल के सबसे खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम (Doctor Doom) की भूमिका निभाते दिखाई देंगे. ट्रेलर में उनका नया अवतार पूरी कहानी को एक अलग ही स्तर पर ले जाता नजर आता है.

एक साथ दिखेंगे कई सुपरहीरो

फिल्म में थॉर, कैप्टन अमेरिका, ब्लैक पैंथर, फैंटास्टिक फोर और एक्स-मेन के कई प्रतिष्ठित किरदार एक साथ बड़े खतरे का सामना करते नजर आएंगे. एक्स-मेन फ्रेंचाइजी से पैट्रिक स्टीवर्ट प्रोफेसर एक्स, इयान मैककेलन मैग्नेटो और जेम्स मार्सडेन साइक्लॉप्स के रूप में वापसी कर रहे हैं. वहीं फैंटास्टिक फोर भी कहानी का अहम हिस्सा होंगे.

रूसो ब्रदर्स फिर संभालेंगे कमान

'Avengers: Infinity War' और 'Avengers: Endgame' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके एंथनी रूसो (Anthony Russo) और जो रूसो (Joe Russo) एक बार फिर इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण केविन फीगी, लुई डी'एस्पोसिटो और जोनाथन श्वार्ट्ज ने किया है.

इन सितारों से सजी है फिल्म

फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, एंथनी मैकी, पेड्रो पास्कल, पॉल रुड, फ्लोरेंस प्यू, वनेसा किर्बी, एबॉन मॉस-बैकरैक, वायट रसेल, चैनिंग टैटम, सिमू लियू, टॉम हिडल्स्टन, पैट्रिक स्टीवर्ट, इयान मैककेलन, जेम्स मार्सडेन, जोसेफ क्विन, सेबास्टियन स्टैन, डेविड हार्बर, लेटिशिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज़, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हन्ना जॉन-कामेन, रेबेका रोमिजन, माबेल कैडेना और टेनोच हुएर्ता मेजिया जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे.

18 दिसंबर को होगी रिलीज़

मार्वल स्टूडियोज़ की 'Avengers: Doomsday' 18 दिसंबर को भारतभर के सिनेमाघरों में प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज़ होगी. फिल्म अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगी. ट्रेलर ने यह संकेत दे दिया है कि इस बार MCU के इतिहास की सबसे बड़ी और सबसे खतरनाक लड़ाई दर्शकों को देखने को मिलने वाली है.