दिव्या खोसला कुमार ने कहा- काम के लिए कभी पति पर नहीं हुई निर्भर
टी-सीरीज म्यूजिक लेबल के प्रमुख और फिल्म निर्माता भूषण कुमार की पत्नी व अभिनेत्री-फिल्म निर्माता दिव्या खोसला कुमार ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए वह कभी अपने पति पर निर्भर नहीं रही हैं. दिव्या ने कहा, "मैं काम के लिए अपने पति पर कभी निर्भर नहीं रही. इस गाने में दिव्या खोसला कुमार हैं जिसे भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस किया गया है.
टी-सीरीज (T-Series) म्यूजिक लेबल के प्रमुख और फिल्म निर्माता भूषण कुमार (Bhushan Kumar) की पत्नी व अभिनेत्री-फिल्म निर्माता दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए वह कभी अपने पति पर निर्भर नहीं रही हैं. दिव्या ने कहा, "मैं काम के लिए अपने पति पर कभी निर्भर नहीं रही. जब मैंने 'यारियां' बनाई, तो उन्होंने स्क्रिप्ट तक नहीं सुनी थी. जब फिल्म सफल हुई, तो उनमें आत्मविश्वास जगा कि मैं एक फिल्म निर्देशित कर सकती हूं. काम के मामले में वह बेहद सहयोगी रहे हैं, लेकिन हम कभी एक-दूसरे के काम में दखलअंदाजी नहीं करते हैं और मेरा ऐसा मानना है कि पार्टनर्स को इस तरह का स्पेस दिया जाना चाहिए."
दिव्या का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना बेहद मुश्किल होता है. उनकी हालिया रिलीज गीत 'याद पिया की आने लगी' के सफल होने की खुशी में रखी गई पार्टी में दिव्या ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "'सनम रे' (उनकी अब तक की आखिरी निर्देशित फिल्म) की रिलीज के बाद से तीन साल बीत चुके हैं और तब से मैं यही सोचती रही हूं कि अपने करियर में क्या करूं. इस बीच में मैं अपने डांस और अपनी फिटनेस पर काम कर रही थी."
यह भी पढ़ें: दिव्या खोसला कुमार ने अपने फैशन स्टाइल स्टेटमेंट के साथ एक बार फिर फैशन शो में मचाई धूम
इस गाने में दिव्या खोसला कुमार हैं जिसे भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. इस रोमांटिक गाने को तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है और नेहा कक्कड़ ने इसे गाया है. दिव्या अगले साल 'सत्यमेव जयते 2' के साथ एक अभिनेत्री के तौर पर अपनी वापसी करने जा रही हैं, जिसमें वह जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2019 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

