श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने 15 मंत्रियों के साथ किया अंतरिम सरकार का गठन, अप्रैल में होंगे आम चुनाव
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने 15 मंत्रियों के साथ एक अंतरिम सरकार का गठन कर दिया, जो संसदीय चुनाव होने तक काम करेगी. अपने बड़े भाई और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे सहित 15 मंत्रियों को राष्ट्रपति ने शुक्रवार सुबह शपथ दिलाई. हालांकि, कार्यवाहक सरकार का कार्यकाल अगस्त 2020 तक रह सकता है, लेकिन इसे मार्च में भंग कर अप्रैल में संसदीय चुनाव कराए जाएंगे.