VIDEO: पीएम मोदी के अपील का असर, राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ट्रेन से यात्रा कर पहुंचीं अजमेर
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर रेलवे स्टेशन से अजमेर तक ट्रेन द्वारा यात्रा की. इस दौरान उन्होंने आम यात्रियों से संवाद भी किया.
जयपुर; पेट्रोल डीजल को लेकर पीएम मोदी के अपील का असर देश में दिखने लगा है. राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आम यात्रियों की तरह ट्रेन में सफर कर जयपुर से अजमेर की यात्रा की. वह रविवार को जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं और वहां से अजमेर के लिए रवाना हुईं. इस दौरान स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए. साथ ही रेलवे अधिकारियों ने उनकी अगवानी की.
आम यात्रियों से किया संवाद
ट्रेन यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी बेहद साधारण अंदाज में नजर आईं. उन्होंने सफर के दौरान ट्रेन में मौजूद आम यात्रियों और सह-यात्रियों से बातचीत की. दीया कुमारी ने यात्रियों से रेलवे की सुविधाओं, सुरक्षा और यात्रा के अनुभवों के बारे में फीडबैक लिया. आम जनता के बीच पहुंचकर संवाद करने के इस कदम की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है. यह भी पढ़े: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी: बेंगलुरु जा रही एक्सप्रेस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, सहयात्रियों ने निभाई ‘डॉक्टर’ की भूमिका (Watch Video)
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने की ट्रेन की सफ़र
#WATCH | Jaipur: Rajasthan Deputy Chief Minister Diya Kumari travels by train to Ajmer from Jaipur Railway Station. pic.twitter.com/PC3aOHfTQh
— ANI (@ANI) May 17, 2026
रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जयपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया. उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए. अजमेर पहुंचने पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.
यात्रा का उद्देश्य
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का यह दौरा अजमेर क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा से जुड़ा हुआ है. हाल ही में पेश हुए बजट में अजमेर और धार्मिक नगरी पुष्कर के पर्यटन विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, वीआईपी संस्कृति को छोड़कर आम ट्रेन से यात्रा करना जनता के बीच सरकार की पहुंच को मजबूत करने का एक प्रयास है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2026 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

