अमेरिकी सीनेट ने सरकारी कामकाज बंद होने से बचने के लिए अल्पकालिक व्यय विधेयक किया पारित
अमेरिकी सीनेट ने एक अल्पकालिक व्यय विधेयक पारित किया है, जो संभावित सरकारी कामकाज बंद होने से बचने के लिए संघीय सरकार को 20 दिसंबर तक वित्त पोषित रख सकता है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस सप्ताह के प्रारंभ में सदन द्वारा पारित किया गया कानून राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेजा जाएगा, जिस पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है.