प्रशंसकों के प्यार का कर्ज साथ रखना चाहूंगा: अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने कहा कि सालों से अब तक उन्हें प्रशंसकों का जो प्यार मिलता आ रहा है, वह एक ऐसा कर्ज है, जिसे चुकाना वह कभी पसंद नहीं करेंगे, बल्कि वह इस कर्ज को अपने पास रखना चाहेंगे. अमिताभ ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 50वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में अपनी यह बात रखी, जहां उन्हें एक अन्य दिग्गज अभिनेता रजनीकांत के साथ सम्मानित किया गया.