बायोटेक्नोलॉजी पर आज से शुरू हो रहा है 3 दिवसीय वैश्विक सम्मेलन, धर्मेंद्र प्रधान करेंगे 'ग्लोबल बायो-इंडिया समिट 2019' का उद्घाटन
बायोटेक्नोलॉजी पर राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार से तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन शुरू हो रहा है. इस सम्मेलन में देश-विदेश से आए विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं व नवोन्मेषकों के साथ-साथ स्टार्टअप और इस क्षेत्र से जुड़ी छोटी-बड़ी कंपनियों को बायो-मैन्युफैक्च रिंग, क्लीनिकल ट्रायल और दवाइयों की खोज के क्षेत्र की संभावनाओं और चुनौतियों पर मंथन करने का अवसर मिलेगा.