NCA प्रमुख राहुल द्रविड़ ने कहा- दर्शकों को बेहतर सुविधाएं देने की जरूरत
पूर्व भारतीय कप्तान और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी प्रमुख राहुल द्रविड़ ने कहा है कि एक ओर जहां पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट में दर्शकों को स्टेडियम की ओर आकर्षित करेगी तो वहीं स्टेडियम के अंदर दर्शकों को बेहतर सुविधाएं देने की जरूरत है. द्रविड़ ने द इकॉनोमिक टाइम्स से कहा, "यह न केवल टेस्ट क्रिकेट को पूर्नजीवित करने का हल है, लेकिन यह उन चीजों में से एक है, जिसे हमें करने की जरूरत है.