देश

उत्तर प्रदेश: सुनवाई के लिए अदालत जा रहा व्यक्ति होटल के कमरे में प्रेमिका संग पकड़ा गया, कांस्टेबल दुसरे कमरे में उठा रहे थे भोजन का लुफ्त

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक दिलचस्प वाकया सामने आया है, जहां हत्या के एक मामले में आरोपी व्यक्ति एक होटल के कमरे में अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया. जबकि उसे सुनवाई के लिए अदालत ले जा रहे तीन कांस्टेबल बगल वाले कमरे में भोजन का लुत्फ उठाते पाए गए.

उत्तर प्रदेश: सुनवाई के लिए अदालत जा रहा व्यक्ति होटल के कमरे में प्रेमिका संग पकड़ा गया, कांस्टेबल दुसरे कमरे में उठा रहे थे भोजन का लुफ्त
क्राइम सीन/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया में एक दिलचस्प वाकया सामने आया है, जहां हत्या के एक मामले में आरोपी व्यक्ति एक होटल के कमरे में अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया. जबकि उसे सुनवाई के लिए अदालत ले जा रहे तीन कांस्टेबल (Constable) बगल वाले कमरे में भोजन का लुत्फ उठाते पाए गए. हत्या के आरोपी कामेश्वर सिंह को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सुनवाई के लिए उत्तर प्रदेश के हरदोई जेल से देवरिया जिला लाया गया था.

सिंह की प्रेमिका के परिवार के सदस्य, जो दोनों के बीच संबंधों के विरोध में हैं, पुलिस को सूचित किया कि वह स्टेशन रोड पर एक होटल में गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल में छापा मारा गया और सिंह अपनी प्रेमिका संग कमरे में पाया गया. वहीं, कांस्टेबल, जिन पर आरोपी को सुनवाई के लिए अदालत ले जाने की जिम्मेदारी थी, वे बगल के कमरे में भोजन करते हुए पाए गए.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: बिजनौर जिले में 4 मोर की हुई मौत, कई पक्षी हुए बेहोश

इस सिलसिले में एक रिपोर्ट हरदोई पुलिस को भेजी गई है, जबकि सिंह और कांस्टेबलों को वापस जिला में भेज दिया गया है. कामेश्वर सिंह देवरिया के पथराहट गांव का रहने वाला है और 2010 में अपने गांव में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में मुकदमे का सामना कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2019 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).