जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने 18 नवंबर को बताया 'काला दिन', कहा- युवा एक ऐतिहासिक दिन रूप में करेंगे याद
देश की राजधानी में व्यापक विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने 18 नवंबर को 'काला दिवस' बताया, जब आम छात्र एक सस्ती सार्वजनिक शिक्षा के बचाव में उठ खड़ा हुए और उनके साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार, मारपीट किया, फिर भी उनकी हार नहीं हुई. जेएनयूएसयू ने जेएनयू प्रशासन और छात्र समुदाय के बीच फिर से बातचीत शुरू किए जाने की मांग भी की.