अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने की घोषणा, कहा- वेस्टबैंक में इजरायली बस्तियां अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने घोषणा की है कि अमेरिका सरकार अब वेस्ट बैंक में स्थित इजरायली बस्तियों को अंतर्राष्ट्रीय कानून के खिलाफ नहीं मानेगी. यह एक ऐसा कदम है, जो भविष्य में इजरायल-फिलिस्तीनी शांति वार्ता की गति मंद कर सकता है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पोम्पियो ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह फैसला जमीनी वास्तविकता के आधार पर लिया गया है.