मध्यप्रदेश: शादी समारोह में जा रहे परिवार की सड़क दुर्घटना का हुआ शिकार, 5 लोगों की हुई मौत
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में शादी समारोह में कार से जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया. कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं एक घायल है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी से लगभग साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर बड़वानी जिले के अंजड़ क्षेत्र का मिर्जा परिवार रविवार की सुबह खरगोन के कसरावद में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने कार से जा रहा था.