महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' के निर्माताओं को लगा कॉपीराइट, हैदराबाद के एक फिल्मकार नंदी चिन्नी कुमार ने भेजा कानूनी नोटिस
हैदराबाद के फिल्मकार नंदी चिन्नी कुमार ने हिंदी फिल्म 'झुंड' के निर्माताओं को कॉपीराईट उल्लंघन मामले में कानूनी नोटिस भेजा है. फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. 'झुंड' के निर्देशक और निर्माता नागराज मंजुले और कृष्ण कुमार, टी-सीरीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भूषण कुमार, अमिताभ बच्चन और स्लम सॉसर विजय बरसे, जिनके जीवन पर यह फिल्म आधारित है उनको नोटिस भेजा है.