अमेरिका: कैलिफोर्निया के एक घर में हुई गोलीबारी, एक ही परिवार के 5 सदस्य मारे गए
अमेरिका के सदर्न कैलिफोर्निया में एक घर में गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्ध मृतकों में से ही कोई एक है. पुलिस ने कहा कि उन्हें 911 पर सुबह 6.49 बजे फोन आया. जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्हें गोली लगने से घायल कई लोग मिले.
अमेरिका के सदर्न कैलिफोर्निया (Southern California) में एक घर में गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्ध मृतकों में से ही कोई एक है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, समाचार पत्र द सैन डिएगो यूनियन-ट्रिब्यून (The San Diego Union-Tribune) के अनुसार, यह घटना शनिवार को पैराडाइज हिल में हुई, जो अमेरिका-मेक्सिको सीमा से 35 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित है.
पुलिस ने कहा कि उन्हें 911 पर सुबह 6.49 बजे फोन आया. जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्हें गोली लगने से घायल कई लोग मिले. तीन साल का बच्चा, 29 साल की महिला और 31 साल का एक आदमी अंदर मृत पाए गए. पांच साल के बच्चे और नौ साल के बच्चे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों ने ही दम तोड़ दिया.
एक 11 वर्षीय लड़के को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सैन डिएगो पुलिस विभाग के मैट डोब्स ने कहा कि एक मां और चार बच्चे मुख्य घर से सटे ग्रैनी फ्लैट में रहते थे, जहां परिवार के अन्य सदस्य रहते थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कुल कितने लोग अहाते में रहते थे. पुलिस को घर में एक बंदूक मिली, लेकिन इसके प्रकार, मृतकों के नाम या हत्यारे के इरादे का खुलासा नहीं किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2019 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

