फरहान अख्तर 'तूफान' के लिए ले रहे बॉक्सिंग की ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
अभिनेता-फिल्मकार फरहान ने अपनी आगामी फिल्म 'तूफान' के लिए बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लेने की एक नई तस्वीर साझा की है. राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस फिल्म के निर्देशक हैं. फरहान ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सप्ताहांत में तूफान."
अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने अपनी आगामी फिल्म 'तूफान' (Toofan) के लिए बॉक्सिंग (Boxing) की ट्रेनिंग लेने की एक नई तस्वीर साझा की है. राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस फिल्म के निर्देशक हैं. फरहान ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सप्ताहांत में तूफान."
इस किरदार में पूरी तरह से ढलने के लिए फरहान बड़े पैमाने पर एक बॉडी ट्रांसफॉरमेशन में से होकर गुजर रहे हैं और इसके लिए वह बॉक्सिंग का प्रशिक्षण भी ले रहे हैं, ताकि वह फिल्म में अपने किरदार को निपुणता के साथ निभा सकें.
यह भी पढ़ें: आमिर खान ने देखा फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर, प्रियंका चोपड़ा-फरहान अख्तर के लिए कह दी ऐसी बात
'तूफान' के साथ फरहान छह सालों के बाद मेहरा संग वापस काम करने जा रहे हैं. इससे पहले ये 'भाग मिल्खा भाग' में साथ काम कर चुके हैं जो दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह की जीवनी पर आधारित एक फिल्म थी. 'तूफान' अगले साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2019 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

