बॉलीवुड में अपने करियर के रफ्तार को लेकर शरद केलकर ने कहा- 'राम-लीला' मेरे लिए मील का पत्थर साबित हुई
अभिनेता शरद केलकर को 'गोलियों की रासलीला : राम-लीला' में उनके निभाए गए किरदार के लिए काफी लोकप्रियता मिली और इस बात से शरद काफी सहमत हैं. शरद का कहना है कि संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई. शरद का कहना है कि साल 2013 में भंसाली की फिल्म के बाद से यह इंडस्ट्री उन पर काफी मेहरबान रही है.
अभिनेता शरद केलकर (Sharad Kelkar) को 'गोलियों की रासलीला : राम-लीला' (Goliyon Ki Rasleela Ram-Leela) में उनके निभाए गए किरदार के लिए काफी लोकप्रियता मिली और इस बात से शरद काफी सहमत हैं. शरद का कहना है कि संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई. यह भी पढ़ें: फैशन डिजाइनर विक्रम फडनीस की मां रंजन की प्रार्थना सभा में पहुंची बॉलीवुड हस्तियां
शरद ने आईएएनएस को बताया, "'गोलियों की रासलीला : राम-लीला' मेरे लिए मील का पत्थर साबित हुई. मुझे लगता है कि 'राम-लीला' से लोग मुझे स्वीकारने लगे. एक टीवी अभिनेता से फिल्मों में काम करने तक का यह दौर मुश्किल रहा, लेकिन इसमें मुझे अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली."
यह भी पढ़ें: वेब सीरीज ‘रंगबाज फिरसे’ में शरद केलकर निभाएंगे एक क्रूर बिजनेसमैन की भूमिका
शरद का कहना है कि साल 2013 में भंसाली की फिल्म के बाद से यह इंडस्ट्री उन पर काफी मेहरबान रही है. आने वाले समय में शरद अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' में नजर आएंगे जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका को निभाते नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2019 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

