देश

Meerut Viral Video: दूसरी महिला के साथ पति को पकड़ने पहुंची पत्नी, कार के बोनट पर 5 KM तक लटकी रही; आरोपी पति और महिला गिरफ्तार

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, मयंक सिंह और सुनीता सिंह की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. पुलिस का कहना है कि परिवार में पहले से विवाद चल रहा था. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

Meerut Viral Video: दूसरी महिला के साथ पति को पकड़ने पहुंची पत्नी, कार के बोनट पर 5 KM तक लटकी रही; आरोपी पति और महिला गिरफ्तार

Meerut Husband Wife Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ कार में पकड़ लिया. इसके बाद सड़क पर जमकर हंगामा हुआ. आरोप है कि पति पत्नी को छोड़कर भागने लगा, लेकिन महिला कार के सामने खड़ी हो गई. इसके बावजूद आरोपी ने कार दौड़ा दी, जिसके बाद महिला बोनट पर लटक गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति और उसके साथ मौजूद महिला को गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़ें: मेरठ में पत्नी कार के बोनट पर लटकी रही और पति गाड़ी दौड़ाता रहा, वायरल वीडियो की पुलिस ने शुरू की जांच

मेरठ में पति-पत्नी के विवाद का वायरल वीडियो (Meerut Husband Wife Viral Video)

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के काजीपुर इलाके में रहने वाली सुनीता सिंह ने अपने पति मयंक सिंह को कथित तौर पर उसकी महिला मित्र माही वर्मा के साथ कार में देख लिया. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि मयंक सिंह मौके से कार लेकर भागने लगा, जबकि सुनीता कार के सामने खड़ी थीं. इसी दौरान कार आगे बढ़ गई और महिला बोनट पर चढ़कर अपनी जान बचाने की कोशिश करती रही.

मेरठ में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा

बताया जा रहा है कि कार करीब 5 किलोमीटर तक दौड़ती रही. बाद में लोहियानगर के कांशीराम कॉलोनी के पास वाहन को रोका गया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति मयंक सिंह और उसके साथ मौजूद माही वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है.

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, मयंक सिंह और सुनीता सिंह की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. पुलिस का कहना है कि परिवार में पहले से विवाद चल रहा था. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2026 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).