देश

VIDEO: मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, मीरा रोड में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास शराब पी रहे लोगों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने मीरा रोड स्थित छत्रपती शिवाजी महाराज के पुतले के पास खुले में शराब पी रहे लोगों को रंगे हाथों पकड़ा और वहां से खदेड़ दिया

VIDEO: मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, मीरा रोड में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास शराब पी रहे लोगों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
MNS Workers

Mira Road News: महाराष्ट्र के मीरा रोड इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहाँ काशिमीरा नाका पर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की स्मारक प्रतिमा के पास खुले में शराब पी रहे कुछ लोगों को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथों पकड़ा. स्थानीय नागरिकों की शिकायतों के बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने यह कदम उठाया. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार्यकर्ता इन लोगों को खदेड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से लोग थे परेशान

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, काशिमीरा नाका के पास शाम और रात के समय कुछ अराजक तत्वों द्वारा खुले में शराब पीने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. यह स्थान छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के करीब होने के कारण बेहद संवेदनशील है.  यह भी पढ़े: Viral Video: हरियाणा के सोनीपत में बस ड्राईवर द्वारा हॉर्न बजाने पर फॉर्च्यूनर सवार व्यक्ति ने दिखाई बंदूक, यात्रियों को कुचलने की कोशिश की; गिरफ्तार

खुले में शराब पीने की इस गतिविधि से वहाँ से गुजरने वाले राहगीरों, विशेषकर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और कामकाजी लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई थी कि इस माहौल के कारण क्षेत्र में अश्लील व्यवहार और टिप्पणी की घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे इलाके की शांति भंग होने का खतरा था.

मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी

मनसे कार्यकर्ताओं ने मौके पर की कार्रवाई

स्मारक की पवित्रता और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मनसे कार्यकर्ताओं ने उस स्थान पर अचानक जाकर स्थिति का जायजा लिया. कार्यकर्ताओं ने वहाँ खुले में शराब पी रहे लोगों को रंगे हाथों पकड़ा और उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए वहाँ से खदेड़ दिया.

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद इलाके में सुरक्षा और पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. नागरिकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को ऐसे संवेदनशील स्थानों पर पहले से ही कड़ी निगरानी रखनी चाहिए.

पार्टी की ओर से सख्त चेतावनी

इस घटना के बाद मनसे के मीरा-भायंदर प्रतिनिधि संदीप राणे ने पार्टी का रुख साफ किया है. उन्होंने कहा कि महापुरुषों के स्मारकों के पास या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

संदीप राणे ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून व्यवस्था को चुनौती देगा या सार्वजनिक शालीनता को भंग करेगा, तो मनसे उसके खिलाफ इसी तरह का कड़ा रुख अपनाना जारी रखेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2026 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).