ओडिशा: नाबालिग को लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के जंगल में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. बताया गया है कि नाबालिग लड़की के साथ लाहुनीपाडा पुलिस थाने के तहत आने वाल टेन्सा जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया गया.
भुवनेश्वर: ओडिशा (Odisha) के सुंदरगढ़ (Sundargarh) जिले के जंगल में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. बताया गया है कि नाबालिग लड़की के साथ लाहुनीपाडा पुलिस थाने के तहत आने वाल टेन्सा जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया गया.
पीड़िता के शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक ने पीड़िता को दोपहिया वाहन से बाजार पहुंचाने के लिए लिफ्ट दी. लेकिन, आरोपी उसे जंगल लेकर गया जहां उसके दो अन्य साथी थे और तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. सीरियल रेपिस्ट ने मां को इलेक्ट्रिक तार से बांधा, उसके सामने 17 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटे का किया बलात्कार
बनोई सब डिवीजनल पुलिस अधिकारी अबकाश राउत्रेय ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और पुष्टि होने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2019 10:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

