Petrol and Diesel Price 20th November: पेट्रोल के दाम में वृद्धि पर लगा ब्रेक, डीजल की कीमत में स्थिरता बरकरार
पेट्रोल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी वृद्धि पर बुधवार को ब्रेक लग गया और डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते सत्र में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के दाम में करीब पौने तीन फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
पेट्रोल (Petrol) के दाम में लगातार छह दिनों से जारी वृद्धि पर बुधवार को ब्रेक लग गया और (Diesel) डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते सत्र में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के दाम में करीब पौने तीन फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम क्रमश: 74.20 रुपये, 76.89 रुपये, 79.86 रुपये और 77.13 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.
चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.84 रुपये, 68.25 रुपये, 69.06 रुपये और 69.59 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है. अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड का जनवरी अनुबंध बुधवार को पिछले सत्र से 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 60.94 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था, जबकि पिछले सत्र में ब्रेंट का भाव 2.71 फीसदी की तेजी के साथ 60.75 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.
अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के जनवरी अनुबंध में बीते सत्र से 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 55.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2019 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

