जरुरी जानकारी

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने कभी भी नहीं मानी हार, कहा- जीवित रहने के लिए सदैव करता रहा संघर्ष

मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि जिंदगी कभी हार नहीं मानती हैं और यह कभी आसानी से हार न मानने की अपील करती है, यही जिंदगी की खासियत है. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में जिंदगी के बारे में अपने विचार साझा किए हैं. उन्होंने लिखा, "जिंदगी निरंतर एक मरम्मत का काम है हर दिन के शुरू होते ही इस बात की अपेक्षा रहती है कि आगे क्या होगा, किन प्रयासों का सामना करना होगा.

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने कभी भी नहीं मानी हार, कहा- जीवित रहने के लिए सदैव करता रहा संघर्ष
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: IANS)

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का कहना है कि जिंदगी कभी हार नहीं मानती हैं और यह कभी आसानी से हार न मानने की अपील करती है, यही जिंदगी की खासियत है. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में जिंदगी के बारे में अपने विचार साझा किए हैं. यह भी पढ़ें: Exclusive: अमिताभ बच्चन-इमरान हाश्मी स्टारर ‘चेहरे’ में कृति खरबंदा को रीप्लेस करेंगी अंकिता लोखंडे?

उन्होंने इसमें उल्लेख किया है कि किस तरह से एक इंसान को हर रोज संघर्षो से होकर गुजरना पड़ता है, 'धूल, गंदगी, मिट्टी, बारिश और गर्मी' इन बाधाओं के होते हुए भी वह जीवित रहने के लिए अपने संघर्ष को जारी रखता है क्योंकि जिंदगी एक 'निरंतर एक मरम्मत का काम है.'

यह भी पढ़ें: महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ के निर्माताओं को लगा कॉपीराइट, हैदराबाद के एक फिल्मकार नंदी चिन्नी कुमार ने भेजा कानूनी नोटिस

उन्होंने लिखा, "जिंदगी निरंतर एक मरम्मत का काम है हर दिन के शुरू होते ही इस बात की अपेक्षा रहती है कि आगे क्या होगा, किन प्रयासों का सामना करना होगा, यहां जो भी है अज्ञात है और इससे उबरने या स्वीकार करने की क्या इच्छा है और अन्तत: रहस्योद्घाटन होता है कि यह निरंतर एक प्रगति का काम था और किसी को यह करना ही था क्योंकि इसे मरम्मत की जरूरत है..सुलझाए जाने की जरूरत है..उपाय की जरूरत है."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2019 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).