बॉलीवुड

कृति खरबंदा ने अपने लव स्टोरी पर लगाई मुहर, कहा- पुलकित सम्राट को कर रही हूं डेट

अभिनेत्री कृति खरबंदा और अभिनेता पुलकित सम्राट के बीच रिश्ते को लेकर अफवाहें पिछले काफी समय से सुर्खियों में थी. हालांकि अब कृति ने इस पर मुहर लगा दी है. कृति ने कहा नहीं ये अफवाहें नहीं हैं. हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. ईमानदारी से, मैं चाहती थी कि इस बारे में मेरे माता-पिता को सबसे पहले पता चले कि मैं किसी को डेट कर रही हूं.

कृति खरबंदा ने अपने लव स्टोरी पर लगाई मुहर, कहा- पुलकित सम्राट को कर रही हूं डेट
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट (Photo Credits: IANS)

अभिनेत्री कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और अभिनेता पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) के बीच रिश्ते को लेकर अफवाहें पिछले काफी समय से सुर्खियों में थी. हालांकि अब कृति ने इस पर मुहर लगा दी है. कृति ने कहा, "नहीं, ये अफवाहें नहीं हैं. हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. ईमानदारी से, मैं चाहती थी कि इस बारे में मेरे माता-पिता को सबसे पहले पता चले कि मैं किसी को डेट कर रही हूं. मुझे लगता है कि हर चीज का एक वक्त होता है जब आप उसके बारे में बात करने में सहज हो जाते हैं."

ईटाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में कृति ने आगे कहा, "कभी इसमें पांच साल लग सकते हैं तो कभी पांच महीने. हमें पांच महीने का वक्त लगा, लेकिन मैं बहुत खुश हूं और यह मानने में मुझे जरा भी हिचकिचाहट नहीं है कि मैं पुलकित सम्राट को डेट कर रही हूं."

 

View this post on Instagram

 

👊🏻👊🏻👊🏻

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda) on

यह भी पढ़ें: Exclusive: अमिताभ बच्चन-इमरान हाश्मी स्टारर ‘चेहरे’ में कृति खरबंदा को रीप्लेस करेंगी अंकिता लोखंडे?

अपनी अगली फिल्म 'पागलपंती' की रिलीज के कुछ दिनों पहले ही कृति ने इस बात को स्वीकारा है. फिल्म में दोनों एक-दूसरे के विपरीत हैं. इसमें कृति के किरदार का नाम जाह्न्वी और पुलकित के किरदार का नाम चंदू है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2019 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).