टेक

फेसबुक को मैसेंजर और व्हाट्सएप के जरिए हर महीने मिलती हैं 5 लाख रिवेंज पोर्न शिकायतें

सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक को प्रत्येक महीने 5 लाख रिवेंज पोर्न शिकायतें मिलती हैं. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को ये शिकायतें अपनी अन्य कंपनियों इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सएप के माध्यम से भी मिलती है. लेकिन फिर भी यह संख्या कम लगती है क्योंकि फेसबुक के पास अब लगभग 2.6 अरब मासिक सक्रिय यूजर्स हैं.

फेसबुक को मैसेंजर और व्हाट्सएप के जरिए हर महीने मिलती हैं 5 लाख रिवेंज पोर्न शिकायतें
फेसबुक (Photo Credits: Pixabay)

सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक (Facebook) को प्रत्येक महीने 5 लाख रिवेंज पोर्न शिकायतें मिलती हैं. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को ये शिकायतें अपनी अन्य कंपनियों इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सएप के माध्यम से भी मिलती है. लेकिन फिर भी यह संख्या कम लगती है क्योंकि फेसबुक के पास अब लगभग 2.6 अरब मासिक सक्रिय यूजर्स हैं. एनबीसी न्यूज के अनुसार, इस साल की शुरुआत में फेसबुक ने नॉन-कन्सेंश्यूअल इंटिमेट इमेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उपकरण लॉन्च किया, जिसके माध्यम से इसे यूजर द्वारा रिपोर्ट किए जाने से पहले ही रिवेंज पोर्न कहां से भेजा गया इसका पता लगाया जा सकता है.

2017 में कंपनी ने एक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया, जो यूजर्स के मंच पर अंतरंग तस्वीरों को प्रस्तुत करने के बाद इसे पहचानते ही हटाने में सक्षम था. फेसबुक में प्रोडक्ट पॉलिसी रिसर्च की प्रमुख राधा प्लम्ब के हवाले से एनबीसी न्यूज ने कहा, "यह सुनने में कि आपकी छवि को साझा करने का अनुभव कितना भयानक था, प्रोडक्ट टीम वास्तव में यह पता लगाने की कोशिश में लगी रहती है कि हम क्या कर सकते हैं, जो कि केवल रिपोर्टों का जवाब देने से बेहतर हो."

यह भी पढ़ें: फेसबुक ने व्हाट्सएप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर भुगतान करने के लिए नए सिस्टम ‘Facebook Pay’ किया लॉन्च

फेसबुक में कंटेंट मॉडरेटर्स को छोड़कर लगभग 25 लोगों की टीम है, जो रिवेंज पोर्न से लड़ने का काम करता है. टीम का लक्ष्य न केवल रिपोर्ट किए जाने के बाद तस्वीरों या वीडियो को जल्दी से हटाना ही नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके उन छवियों का पता लगाना भी है, जिन्हें वे अपलोड किए जाने से रोकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2019 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).