क्रिकेट

पेटा इंडिया ने 'पर्सन ऑफ द इयर 2019' के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को किया नॉमिनेट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को वर्ष 2019 के लिए पेटा इंडिया का पर्सन ऑफ द इयर चुना गया है. जानवरों की दशा में सुधार करने के लिए कोहली ने कई काम किए हैं. उन्होंने आमेर किले में सवारी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक हाथी की रिहाई के लिए पेटा इंडिया की ओर से अधिकारियों को एक पत्र लिखा था. मालती नामक हाथी को कथित तौर पर आठ पुरुषों ने पीटा भी था.

पेटा इंडिया ने 'पर्सन ऑफ द इयर 2019' के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को किया नॉमिनेट
पेटा अवार्ड और विराट कोहली (Photo Credits: IANS/Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को वर्ष 2019 के लिए पेटा इंडिया (Peta India) का पर्सन ऑफ द इयर चुना गया है. जानवरों की दशा में सुधार करने के लिए कोहली ने कई काम किए हैं. उन्होंने आमेर किले में सवारी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक हाथी की रिहाई के लिए पेटा इंडिया की ओर से अधिकारियों को एक पत्र लिखा था. मालती नामक हाथी को कथित तौर पर आठ पुरुषों ने पीटा भी था.

कोहली ने पेटा इंडिया को 1960 में लागू हुए पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम का उपयोग करने में मदद की. कोहली कथित तौर पर बेंगलुरू में जानवरों के लिए स्थित एक शेल्टर का भी दौरा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: बाल दिवस भारत 2019: Children’s Day के मौके पर देखें विराट कोहली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और अन्य भारतीय क्रिकेटरों की बचपन की तस्वीरें

पेटा इंडिया के सेलिब्रिटी और पब्लिक रिलेशन के निदेशक सचिन बंगेरा ने कहा, "विराट कोहली जानवरों के अधिकारों को समर्थन देते हैं और जैसे भी हो सके उनके खिलाफ हो रहे क्रूरता को रोकने का प्रयास करते हैं. पेटा इंडिया सभी से उन्हें फॉलो करने और जरूरतमंद जानवरों को समर्थन करने की मांग करता है." इससे पहले, यह पुरस्कार शशि थरूर, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के.एस. पनिकर और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जैसे लोगों को मिल चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2019 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).