क्रिकेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 18 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 61st Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 61वां मुकाबला आज यानी 17 मई को पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamshala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स की टीम अपने पिछले मैच में मिली हार के बाद इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी पिछली जीत के बाद जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs RCB 61st T20 Match Playing)

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा.

पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Punjab Kings Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 18 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

पंजाब किंग्स की टीम में प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली, रजत पाटीदार और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम को मजबूती देते हैं.

नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2026 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).