देश

झारखंड: आदिवासियों के खिलाफ राजद्रोह का आरोप, राहुल गांधी ने की निंदा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड के आदिवासियों के खिलाफ राजद्रोह के आरोप के मुद्दे को उठाया है. झारखंड में सिर्फ एक जिले में 10,000 से ज्यादा आदिवासियों को राजद्रोह के लिए आरोपित किया गया है. जिसका राहुल गांधी ने विरोध करते हुए निंदा की है.

झारखंड: आदिवासियों के खिलाफ राजद्रोह का आरोप, राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड के आदिवासियों के खिलाफ राजद्रोह के आरोप के मुद्दे को उठाया है. झारखंड में सिर्फ एक जिले में 10,000 से ज्यादा आदिवासियों को राजद्रोह के लिए आरोपित किया गया है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया, "क्या कोई सरकार राज्य के दमन के खिलाफ लड़ रहे 10,000 आदिवासियों पर सख्त राजद्रोह कानून लगा सकती है। इसे मीडिया द्वारा उठाया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया"उन्होंने मामले को सही तरीके से नहीं उठाने के लिए मीडिया की आलोचना की.

उन्होंने ट्वीट किया, "हमारा बिका हुआ मीडिया शायद अपनी आवाज खो चुका है.नागरिक के तौर पर क्या हम इसे बर्दाश्त कर सकते हैं? यह मामला झारखंड के खुंटी जिले के पाथलगड़ी आंदोलन से जुड़ा है, जिसके तहत 2017 में गांवों में पत्थर गाड़े गए, और इसके जरिए संविधान की पांचवी अनुसूची के तहत आदिवासी इलाकों को स्वायत्तता प्रदान की गई. यह भी पढ़े: केरल: वायनाड की आदिवासी लड़की सिविल सेवा परीक्षा 2018 में हुई सफल, राहुल गांधी ने दी श्रीधन्य सुरेश को बधाई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मामले दर्ज किए और 10,000 आदिवासियों के खिलाफ राजद्रोह का मामला लगाया है. झारखंड में 30 नवंबर से पांच चरणों में मतदान होना है,

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2019 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).