Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स ने अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और पांच मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं.
Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 61st Match Satta Bazar Favorite Team: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 61वां मुकाबला आज यानी 17 मई को पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamshala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 में जीत और 4 में हार मिली है. वहीं, पंजाब किंग्स ने 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स ने अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और पांच मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आठ मुकाबलों में जीत और चार मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (PBKS vs RCB Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 37 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 19 मैच में जीत मिली है. जबकि, पंजाब किंग्स की टीम 18 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच होगा. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच कुल 4 मुकाबले खेले गए थे. इनमें से 3 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते थे, जबकि एक मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत मिली थी.
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच पर सट्टा बाजार गर्म (PBKS vs RCB Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन पंजाब किंग्स की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2026 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

