बॉलीवुड

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर दिया बयान, कहा- 'इनसाइड एज सीजन 2' अधिक दिलचस्प

'इनसाइड एज' के दूसरे सीजन की शुरुआत जल्द ही होगी और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इसमें एक अहम किरदार में नजर आएंगी. ऋचा अपने प्रशंसकों से वादा करती हैं कि यह सीजन और भी दिलचस्प है. हर किरदार का विकास दर्शकों को कहानी के आखिर तक जोड़े रखेगा.

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर दिया बयान, कहा- 'इनसाइड एज सीजन 2' अधिक दिलचस्प
ऋचा चड्ढा (Photo Credits: Instagram)

'इनसाइड एज' (Inside Edge) के दूसरे सीजन की शुरुआत जल्द ही होगी और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) इसमें एक अहम किरदार में नजर आएंगी. ऋचा अपने प्रशंसकों से वादा करती हैं कि यह सीजन और भी दिलचस्प है. हर किरदार का विकास दर्शकों को कहानी के आखिर तक जोड़े रखेगा. ऋचा ने आईएएनएस को बताया पहले सीजन से इसमें मेरे किरदार जरीना मलिक का बदलाव काफी दिलचस्प है. पहले सीजन में जरीना ने चीजों को सही तरीके से करने की कोशिश की, लेकिन उसे कई बाधाओं का सामना करना पड़ा.

अब वह खुद से सवाल करती है कि ऐसा क्यों हो रहा है, वह ऐसा क्यों कर रही है, जो उसे हमेशा मुश्किलों में डाल देता है. किरदार में इस मामले के अंधेरी राह पर जाने से संबंधित संघर्ष की शुरुआत होती है. 'इनसाइड एज' को 46वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के बेस्ट ड्रामा सीरीज श्रेणी में नामांकित किया गया है.

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर रेप केस: ऋचा चड्ढा और अनुष्का शर्मा ने इस घिनौने अपराध के खिलाफ की न्याय की मांग

'इनसाइड एज' को 46वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के बेस्ट ड्रामा सीरीज श्रेणी में नामांकित किया गया है. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इसके निर्माता हैं और करण अंशुमन ने इसे लिखा है. इस नए सीजन में कुछ और नए किरदार जोड़े गए हैं, जिन्हें आमिर बशीर, सपना पब्बी, मकरंद देशपांडे, फ्लोरा सैनी, ल्यूक कैनी और एली एवराम जैसे कलाकार निभाएंगे. छह दिसंबर को यह सीजन एमेजॉन प्राइम पर लॉन्च होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2019 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).