देश

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई लड़ाई, मुस्लिम शिक्षक की नियुक्ति पर विरोध प्रदर्शन जारी

बीएचयु में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान में सहायक प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त डॉ. फिरोज खान छात्रों के दो गुटों के बीच फंस गए हैं. एक गुट उनका विरोध कर रहा है, तो वहीं दूसरा गुट उनका समर्थन कर रहा है. दरअसल, विश्वविद्यालय में संस्कृत विभाग के छात्रों ने मुस्लिम शिक्षक की नियुक्ति पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा है.

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई लड़ाई, मुस्लिम शिक्षक की नियुक्ति पर विरोध प्रदर्शन जारी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय/BHU (Photo Credits: IANS)

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान (SVDP) में सहायक प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त डॉ. फिरोज खान छात्रों के दो गुटों के बीच फंस गए हैं. एक गुट उनका विरोध कर रहा है, तो वहीं दूसरा गुट उनका समर्थन कर रहा है. दरअसल, विश्वविद्यालय में संस्कृत विभाग के छात्रों ने मुस्लिम शिक्षक की नियुक्ति पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा है, लेकिन वहीं बीएचयू के छात्रों का ही दूसरा समूह प्रोफेसर के समर्थन में उतर आया है.

समर्थन कर रहे छात्रों का कहना है कि "हम फिरोज खान के साथ हैं और हम ऐसे परेशान प्रोफेसर का समर्थन कर रहे हैं, जो अपनी नियुक्ति के बाद विरोध प्रदर्शन के कारण एक भी कक्षा नहीं ले पाए हैं." इसले अलावा इन छात्रों ने विश्वविद्यालय के लंका गेट से रविदास गेट तक 'हम आपके साथ हैं डॉ. फिरोज खान' लिखे बैनर लेकर शांति मार्च भी किया. इस मार्च में एनएसयूआई, यूथ फॉर स्वराज और आइसा के छात्र शामिल थे.

यह भी पढ़ें: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मुस्लिम प्रोफेसर फिरोज खान को मिला AMU का समर्थन

सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि वाराणसी के संतों के एक समूह ने खान के विरोध में हो रहे प्रदर्शन पर खेद जताया है. उनका कहना है कि प्रोफेसर का परिवार एक गोशाला चलाता है, और उनकी हिंदू धर्म में गहरी आस्था है. इसी बीच एसवीडीवी के डीन विंधेश्वरी मिश्रा ने कहा, "कोई नहीं जानता कि डॉ. फिरोज खान कहां रह रहे हैं. वह यहां नहीं आए हैं और कुछ लोग दावा करते हैं कि वह जयपुर में अपने परिवार से मिलने गए हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2019 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).