'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में अपनी हॉटनेस का तड़का लगाने लौट रही हैं सनी लियोन, देखें हॉट टीजर Video
प्रतिभाशाली अभिनेत्री जल्द वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में 'हैल्लो जी' नामक एक सिजलिंग डांस नंबर के साथ वापसी के लिए तैयार है. सनी लियोन ने रागिनी एमएमएस 2 में अपने बेबी डॉल एक्ट के साथ बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली है. शो के पहले सीजन में करिश्मा शर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता और रिया सेन मुख्य भूमिका में थे.
प्रतिभाशाली अभिनेत्री जल्द वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' (Ragini MMS: Returns) में 'हैल्लो जी' नामक एक सिजलिंग डांस नंबर के साथ वापसी के लिए तैयार है. सनी लियोन (Sunny Leone) ने रागिनी एमएमएस 2 (2014) में अपने बेबी डॉल एक्ट के साथ बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली है. वही, अभिनेत्री अब वेब श्रृंखला रागिनी एमएमएस रिटर्न्स के दूसरे सीजन में एक विशेष उपस्थिति में नजर आएंगी जिसमें वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल हैं.
सनी लियोन इस श्रृंखला में मीत ब्रदर्स द्वारा रचित 'हैल्लो जी नामक एक ओर डांस नंबर के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है. दिलचस्प बात यह है कि सनी ने खुद पर आधारित बायोपिक 'करनजीत कौर' के साथ डिजिटल दुनियां में कदम रखा था जिसमें दर्शकों को सनी का एक अनदेखे पक्ष देखने मिला था और शो को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था.
शो के पहले सीजन में करिश्मा शर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता और रिया सेन मुख्य भूमिका में थे. वही, इस नए सीजन में वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल मुख्य भूमिका निभा रहे है. रागिनी एमएमएस रिटर्न एकता कपूर की फ्रैंचाइजी रागिनी एमएमएस का स्पिन-ऑफ था, जिसकी दो फिल्में रागिनी एमएमएस और रागिनी एमएमएस 2 (Ragini MMS 2) क्रमशः 2011 और 2014 में रिलीज हुई थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2019 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

