देश

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इकबाल मिर्ची के मुद्दे को लेकर गृहमंत्री अमित शाह पर बोला हमला, लगाया संपत्ति खरीदने का आरोप

कांग्रेस ने इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर गृहमंत्री पर शुक्रवार को हमला किया और पूछा कि भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति से चंदा क्यों लिया, जिस पर इकबाल मिर्ची की संपत्ति खरीदने का आरोप है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, भाजपा की चंदा लेने की कहानी नैतिक रूप से सवालों के घेरे में है-इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले से आतंकी फंडिंग के आरोपी से चंदा!

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इकबाल मिर्ची के मुद्दे को लेकर गृहमंत्री अमित शाह पर बोला हमला, लगाया संपत्ति खरीदने का आरोप
रणदीप सुरजेवाला (Photo Credits: IANS)

कांग्रेस (Congress) ने इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर गृहमंत्री पर शुक्रवार को हमला किया और पूछा कि भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति से चंदा क्यों लिया, जिस पर इकबाल मिर्ची (Iqbal Mirchi) की संपत्ति खरीदने का आरोप है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने कहा, भाजपा की चंदा लेने की कहानी नैतिक रूप से सवालों के घेरे में है-इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले से आतंकी फंडिंग के आरोपी से चंदा!

भाजपा ने उस कंपनी से चंदा क्यों लिया, जिसपर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी इकबाल मिर्ची की संपत्ति खरीदने का आरोपी है? क्या यह 'देशद्रोह' नहीं है श्रीमान अमित शाह? पार्टी ने इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे को संसद में उठाने के साथ इस पर अपना पक्ष रखा.

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: अमित शाह बोले- कांग्रेस रोड़े अटका रही थी, अब बनेगा आसमान छूता भव्य राममंदिर

इससे पहले दिन में पार्टी ने संसद भवर परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने की मांग की. कांग्रेस नेताओं ने संसद भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने 'प्रधानमंत्री बोलो' के नारे लगाए और '6000 करोड़ की डकैती' की तख्तियां हाथों में लिए हुए थे. संसद में शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही कांग्रेस इलेक्टोरल बॉन्ड का मुद्दा उठाते हुए इसे एक 'बड़ा घोटाला' बता रही है. पार्टी ने इस मुद्दे को राज्यसभा में भी उठाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2019 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).