उत्तर प्रदेश में रेप के आरोपी ने पीड़िता को बयान न देने की दी धमकी, पोस्टर लगाकर कहा- उन्नाव से भी खतरनाक होगी हालत
उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को बागपत जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो दुष्कर्म पीड़िता पर दिल्ली की एक अदालत में शुक्रवार को बयान नहीं देने के लिए कथित तौर पर पोस्टर लगाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था. पीड़िता ने अपने घर के बाहर पोस्टर चिपकाए जाने के बाद सुरक्षा की मांग की और मुख्यमंत्री से अपील की, जिसके बाद उसे सुरक्षा दी गई. पोस्टर में मामले में गवाही देने पर उसके साथ 'उन्नाव जैसी घटना' की चेतावनी दी गई थी. पीड़िता से बीते साल राष्ट्रीय राजधानी के मुखर्जी नगर में दुष्कर्म किया गया था.