देश

उत्तर प्रदेश में रेप के आरोपी ने पीड़िता को बयान न देने की दी धमकी, पोस्टर लगाकर कहा- उन्नाव से भी खतरनाक होगी हालत

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को बागपत जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो दुष्कर्म पीड़िता पर दिल्ली की एक अदालत में शुक्रवार को बयान नहीं देने के लिए कथित तौर पर पोस्टर लगाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था. पीड़िता ने अपने घर के बाहर पोस्टर चिपकाए जाने के बाद सुरक्षा की मांग की और मुख्यमंत्री से अपील की, जिसके बाद उसे सुरक्षा दी गई. पोस्टर में मामले में गवाही देने पर उसके साथ 'उन्नाव जैसी घटना' की चेतावनी दी गई थी. पीड़िता से बीते साल राष्ट्रीय राजधानी के मुखर्जी नगर में दुष्कर्म किया गया था.

उत्तर प्रदेश में रेप के आरोपी ने पीड़िता को बयान न देने की दी धमकी, पोस्टर लगाकर कहा- उन्नाव से भी खतरनाक होगी हालत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-File Photo)

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को बागपत जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो दुष्कर्म पीड़िता पर दिल्ली की एक अदालत में शुक्रवार को बयान नहीं देने के लिए कथित तौर पर पोस्टर लगाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था. पीड़िता ने अपने घर के बाहर पोस्टर चिपकाए जाने के बाद सुरक्षा की मांग की और मुख्यमंत्री से अपील की, जिसके बाद उसे सुरक्षा दी गई. पोस्टर में मामले में गवाही देने पर उसके साथ 'उन्नाव जैसी घटना' की चेतावनी दी गई थी. पीड़िता से बीते साल राष्ट्रीय राजधानी के मुखर्जी नगर में दुष्कर्म किया गया था.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रताप गोपेंद्र ने कहा कि मंगलवार रात को पीड़िता ने पुलिस को सूचित किया कि आरोपी सोहरन सिंह उसके गांव से है. एसपी ने कहा, उसने कहा कि यह घटना एक साल पहले हुई, जब सोहरन उसे एक दोस्त के घर ले गया, जहां उसके पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और इसके बाद दुष्कर्म किया गया. आरोपी ने इस घटना का एक वीडियो बनाया और उसका इस्तेमाल ब्लैकमेल करने के लिए किया और पीड़ित से फिर से दुष्कर्म किया. सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था और दिल्ली पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था.

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र: पुणे में सौतेल पिता ने यौन उत्पीड़न के बाद की नाबालिग बेटी की हत्या.

बुधवार देर सोहरन सिंह जमानत पर रिहा हुआ और इसी दौरान पोस्टर लगाए गए. आरोपी को बड़ौत में फिर से गिरफ्तार किया गया. पोस्टरों को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं. आरोपी व्यक्ति ने कहा कि गांव के कुछ विरोधियों ने पोस्टरों का इस्तेमाल उसे फंसाने के लिए किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2019 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).